Lockdown में न हों बोर, देखें
सनी लियोन का नया ऑनलाइन
चैट शो, नाम है
'Locked up with Sunny'
By: Chandramohan Mishra | Updated Date: Thu, 02 Apr 2020 19:33:46 (IST)

मुंबई, 2 अप्रैल (पीटीआई) बॉलीवुड एक्ट्रेस और फेमस मॉडल सनी लियोन ने गुरुवार को अपने डिजिटल चैट शो की शुरुआत की। इस नए ऑनलाइन शो के बारे में सबको बताने के लिए सनी लियोन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की। जिसमें सनी ने बताया कि उनके चैट शो का नाम है Locked up with Sunny। 38 वर्षीय एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर इस शो के बारे लिखा है कि वह रोजाना दोपहर में 2 बजकर 30 मिनट पर लाइव चैट करेंगी जिसकी शुरुआत आज यानि गुरुवार से हो चुकी है और मेरी पहली गेस्ट हैं YouTuber अनीशा दीक्षित।
लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर तमाम हस्तियों के साथ करेंगी चैट
सनी लियोन ने एक स्टेटमेंट में कहा, यह चैट शो मेरा ही आइडिया था, जिसमें मैं अपने फैंस और इंस्टाग्राम पर तमाम लोगों के साथ फन करना चाहती थी। इस शो पर आए गेस्ट से उसके बारे में हल्की फुल्की और मस्ती भरी बातें करना ही इस शो का मकसद है। "लॉकडाउन विद सनी" में लोग सनी लियोन को दुनिया भर में विभिन्न हस्तियों के साथ बातचीत करते देखेंगे और चर्चा में यह जानेंगे कि लॉकडाउन के दौरान वो अपना वक्त कैसे बिता रहे हैं। सनी ने एक और इंस्टा पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने अपने शो के अगले गेस्ट का नाम गेस करने को कहा है।
लॉकडाउन में तमाम सेलेब्रिटीज इंस्टा के सहारे अपने फैंस को कर रहे इंटरटेन
कोरोना को लेकर पूरे देश में 21 दिन के लिए हुए लॉकडाउन के दौरान तमाम सेलेब्रिटीज और मशहूर हस्तियां दर्शकों को बांधे रखने और मनोरंजन करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। इनमें योग सिखाने से लेकर, लाइव म्यूजिक फन और वर्चुअल डांस क्लासेज तक सबकुछ देखने को मिल रहा है।


No comments:
Post a Comment